करीब 25 साल पहले प्रधानी से गंवई राजनीति शुरू करके राजकुमार पाल ने विधायक तक का सफर तय किया है। पिछले दो जिला पंचायत के चुनाव में इन्होंने किस्मत आजमाई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
शहर से सटे सदर ब्लाक के पूरे ईश्वरनाथ गांव के रहने वाले राजकुमार पाल मिलनसार स्वभाव के हैं। इन्होंने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 1993 में समाजवादी पार्टी से शुरू किया था, उस समय वे समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष थे। फिर 1995 में सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बने। इन्होंने वर्ष 1995 में अपनी पत्नी राजकुमारी पाल को प्रधानी का चुनाव लड़ाया और उन्हें कामयाबी मिली।

0 Comments