क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 18 जोनल एवं 196 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। इनका एक दिवसीय प्रशिक्षण दो पाली में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में समस्त प्रशिक्षु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कर्तव्य,अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर एवम आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बताया गया।
पीठासीन अधिकारी के कार्य एवं कर्तव्य मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के कार्य,चैलेंज वोट, टेंडर वोट ,सांविधिक एव असांविधिक लिफाफे तथा निर्वाचन आयोग द्वारा पहचान पत्र के 17 विकल्प के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके साथ ही साथ आयोग द्वारा निर्देशित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के कार्यों को भी विस्तार पूर्वक बताया गया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. विध्याचल सिंह ने प्रशिक्षण के समय शांति बनाए रखने व गंभीरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश ने विस्तार पूर्वक पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक बिदु को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार पांडे ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में हमें पूरी तरह निष्पक्ष होकर चुनाव को सकुशल संपन्न कराना है। सभी चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर तकनीकी मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार सिंह और कामता प्रसाद द्वारा मत पेटिका को खोलना और बंद करना तथा सील लगाना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अफीम कोठी शिव काश, इंद्र भूषण वर्मा मुख्य राजस्व अधिकारी, मोहम्मद इब्राहिम उप निदेशक एवं डाइट प्राचार्य, सर्वदा नंद जिला विद्यालय निरीक्षक,अशोक कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीआदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments