होली के महापर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।

0 Comments